Site icon Dainik Savera Times

आज घोषित किये जाएंगे MP हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा परिणाम

Exam Result : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) मुख्य परीक्षा 2025 के परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। मण्डल द्वारा विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परीक्षा परिणाम ज्ञात करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

ये मुख्य रूप से mpbse.mponline.gov.in समेत कई निजी मीडिया संस्थान की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। परीक्षा परिणाम मोबाइल ऐप्स के माध्यम से भी देखा जा सकता है। छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से भी परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। साथ ही गूगल प्ले स्टोर पर एमबीएसई मोबाइल ऐप या एमपी मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

Exit mobile version