Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : सिरसा में मिला पंजाब के एक्साइज इंस्पेक्टर का पिस्टल लोडेड शव

April 25, 2026

Haryana : सिरसा में मिला पंजाब के एक्साइज इंस्पेक्टर का पिस्टल लोडेड शव

सिरसा। पंजाब में तैनात एक्साइज इंस्पेक्टर का शव डबवाली में एक कार में मिला। उसकी छाती से लोडिड पिस्टल बंधी थी। यह एक्साइज इंस्पेक्टर पंजाब के मोगा में तैनात था।

छाती पर बंधी थी लोडेड पिस्टल

शुक्रवार देररात एक स्विफ्ट डिजायर कार डबवाली-जोगेवाला के बीच भारत माला रोड पर खड़ी थी। सूचना के बाद शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान लुधियाना के गांव चीमा निवासी करीब 45 वर्षीय कर्मजीत सिंह चीमा के रूप में हुई। उसके सीट बेल्ट लगी थी। मृतक मोगा में एक्साइज इंस्पेक्टर तैनात था। पुलिस ने वीडियोग्राफी करते हुए तालाशी ली तो उसकी छाती से बंधी पिस्टल बरामद हुई। जोकि लोडेड थी।

मृतक के थे दो बेटे

इंस्पेक्टर के स्वजन मौका पर मौजूद पहुंच गए थे। मंडी डबवाली एंबुलेंस सेवा ट्रस्ट की एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने शव को उपमंडल नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतक के दो बेटे हैं। बड़े बेटे की उम्र करीब 18 वर्ष, छोटे बेटे की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है। शहर थाना के कार्यकारी प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि स्वजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जाता है। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके वारिसों को सौंप दिया जाएगा।

डबवाली आने का नहीं पता लगा कारण

पुलिस के आगे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि मोगा में तैनात एक्साइज इंस्पेक्टर डबवाली की ओर क्यों आया था। यह भी जानकारी मिली है कि कर्मजीत के पास थार जीप है। जबकि जिस कार में उसका शव बरामद हुआ, वह किसी अन्य की बताई जाती है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें