नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि मंगलवार को 27 अगस्त तक बढ़ा दी। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर, उन्हें वीडियो कांफ्रैंस के जरिए अदालत के समक्ष पेश किए जाने के बाद उनकी हिरासत अवधि बढ़ाई। अदालत केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई द्वारा दाखिल पूरक आरोपपत्र पर 27 अगस्त को विचार कर सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...