Site icon Dainik Savera Times

आबकारी ‘घोटाला’: सिसोदिया और के. कविता को कोर्ट से फिर झटका, दोनों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ा दी। दोनों को न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने पर वीडियो कांफ्रैंस के जरिए पेश किया गया था। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने उनकी हिरासत अवधि बढ़ाने का आदेश दिया।

Exit mobile version