Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Exit Poll: BJP या कांग्रेस कौन मार रहा बाजी…जानें MP-राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में किसकी बन रही सरकार

December 1, 2023

Exit Poll: BJP या कांग्रेस कौन मार रहा बाजी…जानें MP-राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में किसकी बन रही सरकार

नेशनल डेस्क: पांच राज्यों के एग्जिट पोल (Assembly Elections 2023 Exit Poll) आ गए हैं। सभी एग्जिट पोल के आधार पर कहीं कांग्रेस के लिए खुशी की खबर है तो कहीं भाजपा की लहर दिख रही है। बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

इससे पहले ABP News-C Voter समेत कई स्रोतों के एग्जिट पोल के नतीजें सामने आए हैं जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सरकार रिपीट हो सकती है। वहीं तेलंगाना और मिजोरम में उलटफेर हो सकता है।

Exit Poll

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश को लेकर अलग-अलग दावे हैं, तो वहीं राजस्थान में कड़े मुकाबले में भाजपा बढ़त बनाती हुई दिख रही है। वहीं अगर बात करें छत्तीसगढ़ की तो वहां कांग्रेस लगातार दूसरी बार सरकार बना सकती है। साथ ही दक्षिण के अहम राज्य तेलंगाना में भी कांग्रेस पहली बार सत्ता में आ सकती है। मिजोरम में सत्तारूढ़ दल MNF सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)

एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार मध्य प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से
भाजपा को 88-112
कांग्रेस को 113-137
अन्य को 2-8 सीटें मिल सकती हैं।
राज्य में सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरूरत होती है।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)

छत्तीसगढ़ को लेकर किए गए एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल में राज्य की की कुल 90 सीटों में से
भाजपा को 36-48 सीटें
कांग्रेस को 41-53 सीटें
अन्य को 0-4 सीटें मिल सकती हैं।
यहां सरकार बनाने के लिए 46 सीटें चाहिएं।

राजस्थान (Rajasthan)

राजस्थान को लेकर किए गए एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल में कुल 199 सीटों में से
भाजपा को 94-114 सीटें
कांग्रेस+ को 71-91 सीटें
अन्य को 9-19 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
वहीं राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 100 चाहिए।

तेलंगाना (Telangana)

तेलंगाना को लेकर किए गए एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल में कुल 119 सीटों में से
बीआरएस को 38-54 सीटें
कांग्रेस+ को 49-65 सीटें
भाजपा+ को 5-13 सीटें
AIMIM को 5-9 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
राज्य में सरकार बनाने के लिए 60 सीटें चाहिए।

मिजोरम (Mizoram)

मिजोरम के लिए किए गए एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल में कुल 40 सीटों में से

MNF को 15-21 सीटें
ZPM को 12-18 सीटें
कांग्रेस को 2-8 सीटें
भाजपा को 0 सीट
अन्य को 0-5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
वहीं राज्य में सरकार बनाने के लिए 21 सीटें चाहिएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें