नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केरल के एर्नाकुलम में कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए पेट्रोलियम सेक्टर का विस्तार बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूत करने में पेट्रोलियम इंडस्ट्री की अहम भूमिका है।
प्रधानमंत्री ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की कोच्चि रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट समेत करीब 10,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में 5,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया गया है।
एर्नाकुलम में लोगों को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि कोच्चि रिफाइनरी में बनाई गई नई पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट का उद्देश्य भी देश को आत्मनिर्भर बनाना है। यह यूनिट हर साल करीब 4 लाख टन पॉलीप्रोपाइलीन का उत्पादन करेगी, जिससे कई उद्योगों को कच्चा माल मिलेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यह प्लांट पैकेजिंग, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल और मेडिकल डिवाइस जैसे कई सेक्टर को सपोर्ट करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बन रहा है और देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
#WATCH | Ernakulum, Kerala | Prime Minister Narendra Modi says, “India is becoming a huge manufacturing hub today. The country is rapidly progressing in the AI and semiconductor sectors… For such things, we need more and more green and clean energy. India has become one of the… pic.twitter.com/IsYOmVCZcB
— ANI (@ANI) March 11, 2026
PM मोदी ने यह भी कहा कि इन सभी क्षेत्रों में विकास के लिए बड़ी मात्रा में ऊर्जा की जरूरत होती है, इसलिए देश में ग्रीन और क्लीन एनर्जी के इस्तेमाल को बढ़ाना जरूरी है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कोल्लम जिले के वेस्ट कल्लडा में 50 मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि सोलर पावर के क्षेत्र में भारत पहले ही दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल हो चुका है और सरकार चाहती है कि केरल भी इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़े।
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने शोरानूर–नीलांबुर रोड रेलवे लाइन के विद्युतीकरण प्रोजेक्ट को भी देश को समर्पित किया। इस रेल लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन से शोरानूर में इंजन बदलने की जरूरत खत्म होगी, जिससे ट्रेन संचालन तेज, ज्यादा कुशल और पर्यावरण के अनुकूल बनेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने पलक्कड़ और पोलाची के बीच नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। इससे केरल और तमिलनाडु के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, व्यापारियों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को काफी फायदा मिलेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...