Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

पिछले 10 साल में पान, तंबाकू, नशीले पदार्थों पर खर्च बढ़़ा : सरकारी सव्रेक्षण

March 4, 2024

पिछले 10 साल में पान, तंबाकू, नशीले पदार्थों पर खर्च बढ़़ा : सरकारी सव्रेक्षण

नई दिल्ली: पिछले 10 साल में पान, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों पर खर्च बढ़़ा है और लोग अपनी आय का बड़ा हिस्सा ऐसे उत्पादों पर खर्च कर रहे हैं। एक सरकारी सव्रेक्षण में यह बात कही गई। पिछले सप्ताह जारी घरेलू उपभोग व्यय सव्रेक्षण 2022-23 से पता चलता है कि कुल घरेलू खर्च के एक हिस्से के रूप में पान, तंबाकू और नशीले पदार्थों पर खर्च ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में बढ़ गया है।

आंकड़ों के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में इन मदों पर खर्च 2011-12 के 3.21 प्रतिशत से बढ़कर 2022-23 में 3.79 प्रतिशत हो गया है। इसी तरह, शहरी क्षेत्रों में खर्च 2011-12 के 1.61 प्रतिशत से बढ़कर 2022-23 में 2.43 प्रतिशत हो गया। शहरी क्षेत्रों में शिक्षा पर खर्च का अनुपात 2011-12 के 6.90 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में 5.78 प्रतिशत रह गया। ग्रामीण क्षेत्रों में यह अनुपात 2011-12 के 3.49 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में 3.30 प्रतिशत रह गया।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रलय के राष्ट्रीय नमूना सव्रेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) ने अगस्त, 2022 से जुलाई, 2023 तक घरेलू उपभोग व्यय सव्रेक्षण (एचसीईएस) किया।

घरेलू उपभोग व्यय से संबंधित इस सव्रेक्षण का मकसद प्रत्येक परिवार के मासिक प्रति व्यक्ति उपभोग व्यय (एमपीसीई) के बारे में जानकारी हासिल करना है। इसके तहत देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और विभिन्न सामाजिक-आíथक समूहों के लिए अलग-अलग रुझानों का पता लगाया जाता है। सव्रेक्षण में यह भी कहा गया कि शहरी क्षेत्रों में पेय पदार्थों और प्रसंस्कृत भोजन पर खर्च 2011-12 के 8.98 प्रतिशत से बढ़कर 2022-23 में 10.64 प्रतिशत हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह आंकड़ा 2011-12 के 7.90 प्रतिशत से बढक़र 2022-23 में 9.62 प्रतिशत हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें