Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींद से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में धमाका, बोगी में लगी आग, 4 लोग झुलसे

October 29, 2024

हरियाणा: जींद से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में अचानक हुए धमाके से पूरा सांपला इलाका दहल गया। धमाके के साथ एक बोगी में आग लग गई। चार यात्री झुलस गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल टीम ने सांपला से निकल कर आउटर पर पहुंची ट्रेन में लगी आग पर करीब सवा घंटे बाद काबू पाया। दिवाली से ठीक पहले हुए इस धमाके की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। इसके चलते एक टीम विशेष रूप से जांच के लिए भेजी गई है। जांच के बाद ही धमाके की असली वजह सामने आएगी। आपको बतादें कि सोमवार शाम चार बजे जींद से पैसेेंजर ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन करीब साढ़े चार बजे सांपला से निकली। आउटर पार करते ही ट्रेन में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद एक बोगी आग की लपटों से घिर गई। आनन-फानन में ट्रेनी रोकी और यात्री अपनी जान बचाकर भागे। किसी ने सामान साथ लिया तो किसी ने वहीं छोड़ दिया। कुछ यात्रियों ने अपने हाथों की बोतलों में मौजूद पानी आग पर फेंक कर बुझाने का प्रयास किया। बोगी करीब 10 मिनट तक आग से घिरी रही। इसके बाद मौके पर दमकल टीम पहुंची और सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें