Site icon Dainik Savera Times

Explosion News : बरेली में मांझा बनाने की फैक्टरी में विस्फोट, फैक्टरी मालिक समेत 3 लोगों की मौत

Explosion News

Explosion News : बरेली जिले में किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज खड्ड इलाके में शुक्रवार को पतंग की डोर (मांझा) बनाने वाली एक फैक्टरी में हुए विस्फोट में फैक्टरी मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस क्षेत्रधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज खड्ड इलाके में शुक्रवार पूर्वाह्न् करीब 10 बजे पतंग की डोर बनाने वाली एक फैक्टरी में विस्फोट हो गया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में फैक्टरी मालिक अतीक रजा खान (45) और मजदूर फैजान (25) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सरताज की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि फैक्टरी में पतंग की डोर के लिए गंधक, पोटाश और कांच मिलाकर रसायन बनाया जा रहा था तभी विस्फोट हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया गया। फैक्टरी घनी आबादी वाले इलाके में चल रही थी।

Exit mobile version