Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार में दुर्गा पूजा उत्सव के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

October 21, 2023

बिहार में दुर्गा पूजा उत्सव के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

पटनाः दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना के मद्देनजर बिहार पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। राज्य की राजधानी पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं और उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए शहर के सभी प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में ‘क्लोज-र्सिकट टेलीविजन’ (सीसीटीवी) कैमरे लगाए गए हैं। बिहार पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘राज्य पुलिस ने दुर्गा पूजा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य में 20,000 से अधिक अतिरिक्त बल तैनात किए हैं।

राज्य में इस साल मां दुर्गा के कुल 15,559 पंडाल स्थापित किए गए हैं।’’ बयान में बता गया है कि पटना में सबसे अधिक 1,378 मूíतयां स्थापित की गई हैं, इसके बाद सारण में 1,029 और अन्य जिलों में करीब 1,000 मूíतयां स्थापित की गई हैं। दुर्गा पूजा की ‘महासप्तमी’ शनिवार को, ‘महाअष्टमी’ रविवार को, ‘महानवमी’ सोमवार को और दशमी या दशहरा मंगलवार को है। बयान में कहा गया है, ‘‘पटना जिले में लगभग 2,000 परिवीक्षाधीन पुलिसर्किमयों, बिहार विशेष सैन्य पुलिस की सात कंपनी और होम गार्ड के 1,200 जवानों को 28 अक्टूबर तक तैनात किया गया है।’’

इसमें कहा गया है कि पुलिसकर्मी संवेदनशील स्थानों और भारत-नेपाल सीमा पर करीब से नजर रख रहे हैं। बिहार पुलिस ने राज्य में त्योहारी सीजन के मद्देनजर शांति भंग कर सकने वाली, उकसाने वाली, आपत्तिजनक एवं ईश निंदा करने वाली सामग्री पोस्ट करने वाले लोगों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए साइबर गश्त और सोशल मीडिया निगरानी प्रयासों को भी तेज कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें