Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फडणवीस सरकार ने किया मीडिया ट्रैकिंग केंद्र स्थापित, इससे सरकार को मिलेगी…

March 7, 2025

फडणवीस सरकार ने किया मीडिया ट्रैकिंग केंद्र स्थापित, इससे सरकार को मिलेगी…

Media Tracking Center : महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने मीडिया ट्रैकिंग केंद्र स्थापित किया है। इसे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अंतर्गत बनाया गया है। जिसका उद्देश्य विभिन्न समाचार माध्यमों में प्रकाशित रिपोर्टों की समीक्षा करना और उनका विश्लेषण करना है। इसके बाद इसकी जानकारी सरकार को दी जाएगी। सरकार की भूमिका और योजनाएं छोड़कर राजकीय खबरों, सरकार विरोधी खबरों, विपक्ष दलों के आरोपों से जुड़ी खबरों पर यह विभाग पैनी नजर रखेगा। सोशल मीडिया, न्यूज पेपर और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। महाराष्ट्र में इसके पहले सत्ताधारी पार्टी अपने खर्चे से मीडिया मॉनिटरिंग करते आ रही थी लेकिन अब सरकारी की तरफ से यह मॉनिटरिंग होगी। माना जा रहा है कि इसका विपक्षी दल विरोध भी करेंगे।

मॉनिटरिंग टीम क्या काम होगा?

मॉनिटरिंग टीम प्रतिदिन प्रमुख समाचार पत्रों की डिजिटल कटिंग उपलब्ध कराना। टीवी, डिजिटल और सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों पर नज़र रखना और प्रत्येक घंटे उनकी प्रवृत्ति, स्वर और रुझान की जानकारी देना। सरकार से संबंधित सकारात्मक और नकारात्मक कवरेज का अध्ययन कर गहन रिपोर्ट तैयार करना। डेटा को डैशबोर्ड और मोबाइल ऐप के जरिए सुगम रूप से प्रबंधित करना। सरकारी योजनाओं और नीतियों पर जनता तथा मीडिया की प्रतिक्रिया का मूल्यांकन करना। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग, महाराष्ट्र सरकार विरोधियों पर नजर रखने के साथ-साथ भ्रामक खबरों को रोकने पर भी काम करेगी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक गलत, भ्रामक या भड़काऊ खबरों को रोका जाएगा

इसके लिए मीडिया ट्रैकिंग सेंटर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग किया जाएगा ताकि गलत, भ्रामक या भड़काऊ खबरों की पहचान कर उनके प्रभाव को रोका जा सके। फर्जी खबरों और गलत सूचना पर नजर रखने के लिए AI आधारित प्रणाली तैयार की जाएगी। मीडिया में सरकार विरोधी या पक्षपातपूर्ण खबरों का विश्लेषण कर उचित प्रतिक्रिया दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें