Site icon Dainik Savera Times

फर्जी मेडिकल डिग्री घोटाले का आरोपी निकला कांग्रेस का पूर्व नेता!, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू 

Fake Medical Degree Scam : गुजरात में फर्जी मेडिकल डिग्री गिरोह के सरगना की पहले कांग्रेस नेता होने की बात सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर निशाना साधा।
आरोपी फर्जी चिकित्सक पहले सूरत में कांग्रेस के चिकित्सक प्रकोष्ठ का प्रमुख था। कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रवक्ता मनीष जोशी ने कहा कि बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए रसेश गुजराती को 2021 में पद से हटा दिया गया था।
प्रदेश सरकार में गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने सूरत में संवाददाताओं से कहा, रजेश गुजराती फर्जी चिकित्सकों को डिग्री प्रमाण पत्र देता था। कांग्रेस नेता ने पैसे लेकर कई असामाजिक तत्वों को फर्जी चिकित्सक बनाने में मदद की।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को गुजराती, उसके सहयोगी बीएम रावत और दस अन्य चिकित्सकों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उनके पास से कथित तौर पर फर्जी बैचलर ऑफ इलेक्ट्रो-होम्योपैथी मेडिसिन एंड सजर्री (बीईएमएस) की डिग्री बरामद की।
पुलिस ने फर्जी चिकित्सकों के क्लीनिक से एलोपैथिक और होम्योपैथिक दवाएं, इंजेक्शन, सिरप की बोतलें और प्रमाण पत्र भी जब्त किए थे।
Exit mobile version