Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा में नामी कंपनी के नाम पर बनाए जा रहे थे नकली पाइप, फैक्टरी मालिक गिरफ्तार

December 19, 2024

नोएडा में नामी कंपनी के नाम पर बनाए जा रहे थे नकली पाइप, फैक्टरी मालिक गिरफ्तार

नोएडा : नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक नामी कंपनी के नाम से Fake Plastic Pipe बनाने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक फैक्टरी के मालिक को गिरफ्तार किया गया है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को सुप्रीम पाइप, आशीर्वाद पाइप नामक कंपनी के प्रबंधक मनीष जिंदल ने पुलिस को सूचना दी कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के साइड सी में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में उनकी कंपनी के नाम से नकली सीपीवीसी पाइप बनाए जा रहे हैं। कुमार ने बताया कि जिंदल से सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम ने वहां छापा मारा, तो वहां कंपनी का मालिक अनिल मौर्य मिला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कंपनी परिसर में जब जांच की गई तो भारी संख्या में सुप्रीम पाइप, आशीर्वाद के नाम से बने हुए पाइप मिले।

उन्होंने कहा कि इन पाइप पर नकली मोहर लगाने वाली मशीन तथा पाइप बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीन व सामग्री बरामद की गई है। कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी मौर्य काफी दिन से यहां पर नकली पाइप बनाकर बाजार में बेच रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें