Falta Assembly Election: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना स्थित फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को पुनर्मतदान शुरू हो गया है। इस विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराया जा रहा। मतदान सुबह 7:00 बजे शुरू हुआ है और शाम 6:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे।
हाल ही में संपन्न हुए दो चरणों वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को फाल्टा सीट पर मतदान हुआ था। हालांकि, उस दिन इस निर्वाचन क्षेत्र से कथित चुनावी धांधली की कई शिकायतें सामने आई थीं। कई पोलिंग बूथ पर भाजपा उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिह्नों के सामने वाले ईवीएम बटन कथित तौर पर सफेद टेप से ढके हुए थे।
ये भी पढ़ें- 13 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की संभावना! जानें दिल्ली-यूपी को कब मिलेगी गर्मी से राहत
जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से किया इंकार
जांच के आधार पर, भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पूरे फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान का आदेश दिया। इससे पहले ही, तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने मंगलवार को घोषणा कर दी थी कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने फाल्टा के लिए विकास पैकेज की घोषणा को लेकर मुख्यमंत्री अधिकारी पर अपना भरोसा जताया था। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मतदान कर्मी पूरी तरह तैयार हैं और तैनाती का काम सुचारू रूप से चल रहा है।
केंद्रीय बालों की 35 कंपनियां तैनात
सीईओ कार्यालय के एक सूत्र ने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की व्यवस्था की गई है कि मतदान प्रक्रिया का हर पहलू सुचारू रूप से चले। इन सभी उपायों का उद्देश्य मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाना है। यह पुनर्मतदान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 35 कंपनियों की कड़ी सुरक्षा घेरे में संपन्न होगा, जो कि किसी एक विधानसभा क्षेत्र के लिए काफी बड़ी संख्या है।
ये भी पढ़ें- Today rashifal 21 May 2026: सिंह और धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ! जानें अन्य राशियों का हाल
EVM पर दिखाई देगा जहांगीर खान का नाम
हालांकि, सीईओ कार्यालय ने यह स्पष्ट किया कि खान की घोषणा के बावजूद, दोबारा होने वाले मतदान में उनका नाम तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर ही रहेगा और ईवीएम पर भी उनका नाम इसी रूप में दिखाई देता रहेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...