Site icon Dainik Savera Times

फरीदाबाद में स्कूल पर गिरी मकान की दीवार, 15 बच्चे घायल, 4 गंभीर

faridabad-school-15-bacche-ghayal-4-gambhir

faridabad-school-15-bacche-ghayal-4-gambhir

फरीदाबाद। भारत कॉलोनी में एक मकान की दीवार साथ लगते स्कूल पर गिर गई। इससे 15 बच्चे घायल हो गए। इनमें से 4 बच्चों की हालत गंभीर है।

हादसे के समय पढ़ रहे थे बच्चे

दीवार गिरने के बाद उसका मलबा स्कूल की छत पर आ गिरा, जिससे छत टूट गई और नीचे कक्षा में पढ़ रहे बच्चे इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के समय कक्षा में कई बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। अचानक दीवार गिरने से गाटर-पट्टी से बनी स्कूल की छत टूट गई और मलबा सीधे बच्चों पर गिर पड़ा। इस हादसे में करीब 14 से 15 बच्चे घायल हो गए।

एक बच्चा गंभीर रूप से घायल

स्थानीय लोगों और स्कूल स्टाफ ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके को घेर लिया और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया। घायल बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि एक बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके इलाज के लिए उसके बाल काटने पड़े। 4 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरे बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

Also Read :

Exit mobile version