Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : खेत की आग ने निगली मासूम, जिंदा जली सलोनी

April 27, 2026

Haryana : खेत की आग ने निगली मासूम, जिंदा जली सलोनी

झज्जर। गांव दादरी तोए के पास सोमवार को खेतों के अवशेषों में लगी आग ने एक मासूम को निगल लिया। उत्तर प्रदेश के रहने वाले मजदूर बुद्धिसन की सात वर्षीय बेटी सलोनी की जलकर मौत हो गई।

सलोनी तक नहीं पहुंच पाए बचाने वाले

दोपहर के वक्त जब खेत में आग सुलग रही थी तो तेज हवाओं के झोंके ने लपटों को पास ही बनी झुग्गियों की तरफ मोड़ दिया। झोपड़ी सूखी घास और पन्नियों से बनी थी, जिसने आग पकड़ ली। हादसे के वक्त मासूम सलोनी झोपड़ी में ही थी। बुद्धिसन और उसका परिवार आसपास ही मजदूरी में व्यस्त था, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को कुछ समझने या संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

झोपड़ी में ही फंसी रह गई सलोनी

ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की जद्दोजहद की, मगर अंदर फंसी सलोनी को बचाया नहीं जा सका। बुद्धिसन पिछले 4 साल से झज्जर में मेहनत-मजदूरी कर अपने दो बच्चों का पेट पाल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और बच्ची के अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें