रोहतक। झज्जर के बहुझोलरी में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। 30 वर्षीय योगेश नौसाव, चरखी दादरी का रहने वाला था। योगेश के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं।
कपास देखने गया था खेतों में
योगेश खेत में लगी कपास को देखने के लिए बहु झोलरी गांव स्थित खेत में गया था। खेत में बने कमरे में योगेश अपने कुछ साथियों के साथ बैठा था। यहां उन लोगों ने शराब पी। इसी दौरान किसी बात पर विवाद हो गया और वहां मौजूद एक युवक ने योगेश पर गोली चला दी। गोली लगने से योगेश की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी सहित मौके पर मौजूद सभी लोग फरार हो गए।
रात दो बजे मिली पुलिस को सूचना
रात करीब दो बजे पुलिस को खेतों में बने कमरे में गोली चलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और गांव में मातम का माहौल है। एसीपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को रात करीब दो बजे सूचना मिली थी कि बहु झोलरी गांव के पास खेतों में बने कमरे में गोली चली है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।
गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित
मृतक के पिता की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी देखें : पकड़ा गया IRS अधिकारी की बेटी का हत्यारा, कहा- अगर दीदी पैसे दे देतीं, तो यह नहीं होता
Also Read :

