Interest Subvention Scheme for Farmers : देश में संशोधित ब्याज सहायता योजना (MISS) को अब और आगे बढ़ा दिया गया है। इस योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के जरिए किसानों को सस्ता लोन मिलेगा। इस योजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को इसका फायदा मिल सके। आइये जानते हैं इसके बारे विस्तार से…
क्या है MISS योजना?
MISS यानी संशोधित ब्याज सहायता योजना के तहत, किसानों को खेती के लिए कम ब्याज दर पर लोन दिया जाता है। यह लोन किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से मिलता है।
अब 5 लाख तक मिलेगा सस्ता लोन
पहले KCC के तहत 3 लाख रुपये तक का लोन मिलता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। इसका मतलब है कि किसान अब 5 लाख रुपये तक का शॉर्ट टर्म लोन सस्ते ब्याज पर ले सकते हैं।
ब्याज दर कितनी होगी?
-लोन की सामान्य ब्याज दर: 9%
-सरकार द्वारा ब्याज सब्सिडी: 2%
-किसानों को मिलने वाली दर: 7%
-अगर किसान समय पर लोन चुका देता है, तो उसे 3% की और छूट मिलती है।
-इस तरह किसान को लोन पर केवल 4% ब्याज देना पड़ता है।
किसे मिलता है फायदा?
-जिन किसानों के पास KCC अकाउंट है, उन्हें इस योजना का लाभ मिल सकता है।
-देश में 7.75 करोड़ से ज्यादा किसान क्रेडिट कार्ड धारक हैं।
-सभी पात्र किसान इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।
समय पर लोन चुकाने पर मिलेगा ज्यादा लाभ
अगर किसान लोन की किस्तें समय पर चुका देता है, तो उसे और ज्यादा फायदा होता है। उसे केवल 4% की दर से ब्याज देना पड़ता है। यह सरकार की ओर से समय पर भुगतान करने वाले किसानों के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है।
योजना का उद्देश्य क्या है?
-किसानों को आसान और सस्ता कर्ज उपलब्ध कराना।
-खेती-किसानी से जुड़ी लागत को कम करना।
-किसानों को समय पर भुगतान करने के लिए प्रेरित करना।
क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया
-सबसे पहले ऑफिशियल साइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा.
-यहां किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म डाउनलोड करें.
-इस फॉर्म को आपको अपनी भूमि के दस्तावेज, फसल की डिटेल के साथ भरना होगा.
-यह जानकारी भी देनी होगी कि आपने किसी अन्य बैंक या शाखा से कोई और किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया है.
-आवेदन भरकर सबमिट करें, जिसके बाद संबंधित बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड आपको मिल जाएगा.
KCC : ये डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी
-आईडी प्रूफ के लिए वोटर ID card/ PAN कार्ड/ पासपोर्ट/आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस।
-एड्रेस प्रूफ के लिए।
-वोटर ID card / पासपोर्ट/आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस।
किस काम के लिए मिलेगा लोन
किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए खेती किसानी के कामों के लिए अचानक जरूरत पड़ने पर लोन मिलता है. किसान बीज, उर्वरक, कीटनाशक या खेती के उपकरण की खरीद के लिए बैंक से लोन ले सकते हैं. इस क्रेडिट कार्ड के जरिए 5 साल के लिए 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं. किसान क्रेडिट कार्ड की वैलिडिटी 5 साल की है. सभी केसीसी लोन पर अधिसूचित फसल /अधिसूचित क्षेत्र, फसल बीमा के अंतर्गत कवर किए जाते हैं. केसीसी की पेशकश कमर्शियल बैंक, रीजनल रूरल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन और राज्य सहकारी समितियों द्वारा की जाती है.

