Site icon Dainik Savera Times

पिछले कुछ सालों में किसानों की आय हुई दुगनी : मुख्यमंत्री

Farmers income in India

Farmers income in India

Farmers income in India : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को दावा किया कि राज्य में किसानों की आय पिछले आठ वर्षों में दोगुनी हो गई है। पश्चिमी त्रिपुरा के तुफानियालुंगा चाय बागान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में किसानों की आय 2016 में 6,580 रुपये से बढक़र 2024 में 13,590 रुपये प्रति माह हो गई है। पूर्वोत्तर राज्य में 4.74 लाख किसान हैं। उन्होंने कहा, वर्तमान सरकार किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है क्योंकि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

किसानों को अन्नदाता मानने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का लक्षय़ रखा है। त्रिपुरा ने इसे संभव कर दिखाया है। किसानों के लिए योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को पीएम किसान योजना के तहत केंद्र से 2,272 करोड़ रुपये, राज्य सरकार द्वारा एमएसपी के तहत धान बेचकर 23 करोड़ रुपये और केसीसी के तहत 446 करोड़ रुपये क्रेडिट लिंकेज मिल चुके हैं। किसानों से कृषि में आधुनिक उपकरणों को अपनाने का आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने किसानों को 204.50 करोड़ रुपये के उपकरण वितरित किए हैं।

Exit mobile version