Site icon Dainik Savera Times

सिनौली के यूपी बॉर्डर टोल फ्री करवाने के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

पानीपत (कुलवीर दीवान): उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित सिनौली-तामसाबाद टोल प्लाजा के विरोध में आसपास के दर्जनभर गांवों के लोग एकत्रित हुए। इस दौरान टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने टोल प्रशासन से बैठक की और अपनी मांगों को लेकर विचार विमर्श किया। टोल प्रशासन ने भी ग्रामीणों की मांगों पर विचार करके उन्हें हल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना धरना स्थगित किया।

सिनौली रोड़ पर गांव तामसाबद स्थित टोल प्लाजा पर सनौली ब्लॉक के दर्जनभर से अधिक गांवों के सैंकड़ो ग्रामीण आज टोल पर एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने टोल पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से सनौली थाना प्रभारी अत्तर सिंह सहित भारी पुलिसबल मौके पर मौजूद रहे, लेकिन ग्रामीणों ने शांतिपूर्वक अपनी बात टोल प्रशासन के सामने रखी। टोल प्रबंधन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना स्थगित किया।

Exit mobile version