Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

खाद न मिलने से परेशान किसानों ने PCF केंद्र पर किया पथराव

November 26, 2024

खाद न मिलने से परेशान किसानों ने PCF केंद्र पर किया पथराव

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में मंगलवार को खाद न मिलने से परेशान किसानों ने पीसीएफ ( प्रादेशिक कोआपरेटिव फेडरेशन) केंद्र पर पथराव कर दिया। इस दौरान उग्र किसानों ने खाद वितरण करा रहे एसडीएम और मंडी सचिव पर भी पथराव किया।
वहीं, पथराव के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबलों को तैनात कर दिया गया है, जो हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे हैं। इस दौरान पुलिसबल किसानों की समझाइश करते हुए भी दिखे।

पीसीएफ अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप
किसानों ने प्रशासन से कहा है कि अगर खाद की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आगामी दिनों में प्रदर्शन और उग्र होगा।
दूसरी ओर, कई किसानों ने पीसीएफ अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरते जाने की वजह से उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है।
बता दें कि पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित कई देश के कई हिस्सों में किसान में खाद नहीं मिलने की वजह से रोष व्याप्त है। किसानों का कहना है कि बिचौलियों की वजह से उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है। इससे उन्हें खेती करने में परेशानी हो रही है।
पीसीएफ केंद्र पर खाद नहीं मिलने की वजह से किसान बाजार से महंगे दाम पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि वो कई बार इसकी शिकायत शीर्ष अधिकारियों से कर चुके हैं। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

आलू व लाही बुवाई की तैयारी में लगे किसान भटकने को मजबूर थे
इससे पहले, कानपुर में भी खाद की कमी के चलते किसान अच्छा खासा परेशान हुए थे। किसान खाद के लिए घंटों लंबी कतार में अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिली थी।
कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील क्षेत्र और अकबरपुर तहसील क्षेत्र स्थित साधन सहकारी समितियों पर डीएपी व एनपीके खाद उपलब्ध नहीं थी। जिससे आलू व लाही बुवाई की तैयारी में लगे किसान भटकने को मजबूर थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें