Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब धमाके पर फारूक का विवादित बयान, कहा- भारत में होते रहते हैं धमाके, यह कोई नई बात नहीं

May 7, 2026

पंजाब धमाके पर फारूक का विवादित बयान, कहा- भारत में होते रहते हैं धमाके, यह कोई नई बात नहीं

श्रीनगर : पंजाब में हुए दोहरे धमाकों को लेकर नैशनल कांफ्रैंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान दिया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, हिंदुस्तान में धमाके होते रहते हैं, यह कोई नई बात नहीं है, घबराने की जरूरत नहीं है। फारूक अब्दुल्ला ने पंजाब में हुई इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में सुरक्षा चुनौतियां समय-समय पर सामने आती रहती हैं। उनके अनुसार, यह सामान्य परिस्थिति का हिस्सा है और इससे घबराना उचित नहीं है।

बता दें कि पंजाब में मंगलवार देर रात 2 स्थानों पर देर रात जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें