Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस तरह मिलेगा FASTag का सालाना पास, अप्लाई करते समय इन बातों का ध्यान

August 15, 2025

इस तरह मिलेगा FASTag का सालाना पास, अप्लाई करते समय इन बातों का ध्यान

FASTag Annual Pass : आज पूरा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस गर्व और उमंग के साथ मना रहा है, वहीं हाईवे पर सफर करने वालों के लिए केंद्र सरकार ने एक खास तोहफा दिया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने आज FASTag Annual Pass लॉन्च किया है, जिससे अब नेशनल हाईवे पर बार-बार टोल भुगतान की झंझट खत्म होने जा रही है।

क्या है FASTag Annual Pass?
FASTag Annual Pass एक नया प्रीपेड सुविधा है जो मौजूदा FASTag से लिंक होता है। इसके तहत यात्री सिर्फ एक बार भुगतान करके पूरे साल में 200 ट्रिप तक टोल प्लाजा पर बिना बार-बार पेमेंट किए सफर कर सकेंगे। यह सुविधा फिलहाल केवल गैर-व्यावसायिक हल्के वाहनों (जैसे कार, जीप और वैन) के लिए उपलब्ध है।

कितना खर्च? कितनी बचत?
पास की कीमत ₹3,000 तय की गई है, जिसकी वैधता 12 महीने या 200 ट्रिप, जो भी पहले पूरा हो, तक होगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि जहां एक सामान्य टोल क्रॉसिंग पर ₹80-100 तक का खर्च आता है, वहीं इस पास के जरिए यह खर्च औसतन ₹15 प्रति ट्रिप तक गिर जाएगा। इस हिसाब से एक साल में एक सामान्य यूज़र करीब ₹7,000 तक की बचत कर सकता है।

कैसे खरीदें FASTag Annual Pass?

सरकार ने इसे बेहद आसान प्रक्रिया बनाया है:

1. RajmargYatra मोबाइल ऐप (Android/iOS) डाउनलोड करें या [NHAI की वेबसाइट] (https://nhai.gov.in) पर जाएं।
2. अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
3. वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और मौजूदा FASTag ID दर्ज करें।
4. सुनिश्चित करें कि आपका FASTag एक्टिव और सही से इंस्टॉल है।
5. ₹3,000 का ऑनलाइन पेमेंट करें।
6. पेमेंट होते ही पास आपके FASTag से लिंक हो जाएगा, और SMS के जरिए इसकी पुष्टि मिल जाएगी।

क्या ध्यान रखें?

यह पास केवल नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर मान्य होगा, स्टेट हाईवे पर नहीं।

पास गैर-ट्रांसफरेबल है, यानी एक बार किसी वाहन से लिंक हो जाने के बाद दूसरे वाहन में इसका उपयोग करने पर यह अमान्य हो जाएगा।

आपके वाहन पर FASTag सही तरीके से विंडशील्ड पर लगा होना चाहिए और एक्टिव होना जरूरी है।

क्यों है यह पास खास?
यह स्कीम न सिर्फ यात्रियों की जेब पर असर डालेगी, बल्कि टोल प्लाजा पर भीड़ कम करने, डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने, और स्मूद ट्रैवल एक्सपीरियंस देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें