Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

फतेहाबाद में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खून से लथपथ मिला शव और चोट के निशान , पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

August 8, 2024

फतेहाबाद में  युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खून से लथपथ मिला शव और चोट के निशान , पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

हरियाणा के फतेहाबाद में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। युवक का शव उसी के घर से बरामद हुआ। शव खून से लथपथ था, और शरीर पर चित के निशान भी मिले है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन फिलहाल कोई सुराग सामने नहीं आया है। मृतक की पत्नी ने भी किसी पर कोइ शक नही जताया है।

 

मृतक की पहचान फतेहाबाद के जाखल स्थित दुर्गा कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय अमित कुमार के रूप के हुई है। अमित रेलवे में बतौर गैंगमैन कार्यरत था। अमित की पत्नी रेणु ने बताया कि उसकी शादी अमित से 2012 में हुई थी। इस शादी से उसके और अमित की 2 बेटियां व 1 बेटा है।

 

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को शिकायत देते हुए अमित के सहकर्मी तरसेम ने बताया कि उसे ड्यूटी पर जाना था। इसलिए वह अमित के घर सामान लेने आया था। लेकिन जब वह उसके घर पहुंचा तो उसने देखा कि अमित के शरीर पर चोट के निशान है। और वह औंधे मुंह पड़ा हुआ है।

 

जिसके बाद वह घबरा गया और सीधा घर से बाहर निकल कर आसपास रह रहे लोगों को घटना की जानकारी देने लगा। अमित की बाजू से खून बह रहा था। और उस समय घर पर कोई नहीं था। अमित की पत्नी ने बताया की वह उस समय घर से बाहर शहर में दवा लेने गई हुई थी। जब वह वापस आई तब उसे घटना का मालूम हुआ।

 

अमित की पत्नी रेणु ने बताया कि अमित किसी लड़ता–झगड़ता नही था। इसलिए वह किसी पर हत्या के आरोप नहीं लगा सकती और नाही उसे किसी पर शक है। इसके अलावा अमित शराब का आदी था। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि मौत की असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के माध्यम से ही हो सकेगा। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार आगमी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही की जायेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें