Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेंगलुरु में झील से कमल तोड़ते बाप-बेटा डूबे, जांच में जुटी पुलिस

August 24, 2023

बेंगलुरु में झील से कमल तोड़ते बाप-बेटा डूबे, जांच में जुटी पुलिस

बेंगलुरु: बेंगलुरु ग्रामीण जिले के डोड्डाबल्लापुर शहर के पास भूचनहल्ली झील से कमल तोड़ते एक शख्स और उसका बेटा डूब गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।मृतकों की पहचान डोड्डाबल्लापुर शहर के शांतिनगर निवासी पुट्टाराजू (42) और केशव (14) के रूप में की गई।पुलिस के अनुसार, वे दोनों बुधवार को बिक्री के लिए झील से कमल इकट्ठा करने गए थे। शुक्रवार के वरमहालक्ष्मी उत्सव में कमल के फूलों की मांग रहती है।

पुलिस का कहना है कि बाप-बेटा बिना गहराई जाने झील में घुस गए थे और फूल तोड़ते समय डूब गए। उन्होंने अपने जूते और मोबाइल झील के किनारे छोड़ दिए थे, इस पर एक अन्य फूल विक्रेता की नजर पड़ी और उसने परिवार को सूचित किया।पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शाम होने के कारण शवों का पता नहीं चल सका।अग्निशमन बल और आपातकालीन सेवाओं के अधिकारियों ने आज सुबह शव बरामद किए।डोड्डाबेलावंगला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें