Site icon Dainik Savera Times

कुपवाड़ा में पुत्री की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा जिले में आठ वर्षीय पुत्री की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कुपवाड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक युगल मन्हास ने कहा कि 29 मार्च को लालपोरा कुपवाड़ा की एक नाबालिग लड़की अपने परिवार के स्वामित्व वाले लकड़ी के शेड में मृत पाई गई थी, उसका गला रेता हुआ था।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा था कि चाकू से गला रेतकर लड़की की हत्या की गई थी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम किए जाने के बाद चिकित्सकों ने बताया कि उसे गला घोंटकर मार दिया गया था।’’ उन्होंने कहा कि जांच के दौरान परिवार मुख्य संदिग्ध के रुप में सामने आया। उन्होंने कहा, ‘‘लड़की के पिता को पकड़ा गया था और लगातार पूछताछ के दौरान उसने अपनी पुत्री की हत्या की बात कबूल कर ली।’’

Exit mobile version