Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेटे की हत्या में पिता गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर

July 13, 2026

बेटे की हत्या में पिता गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर

Father arrested for son’s murder : कनीना। रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात में एक पिता ही अपने बेटे का कातिल बन बैठा। मामूली आपसी विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में पिता ने बेटे की जान ले ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेटे के हत्यारोपी पिता से पूछताछ शुरू

कनीना शहर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जाएगी। पुलिस के अनुसार, गांव ककराला निवासी हरफूल और उसके बेटे संजय के बीच 4 जुलाई को किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उसी रात हरफूल ने अपने बेटे संजय पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीजीआई में संजय ने तोड़ा दम

घायल संजय को उपचार के लिए पहले सरकारी अस्पताल कनीना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। उपचार के दौरान 11 जुलाई को संजय ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद 12 जुलाई को कनीना शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हरफूल को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान घटना में प्रयुक्त हथियार सहित अन्य साक्ष्य जुटाने और मामले के सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Also Read :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें