Father died, son also serious : करनाल। बेरोजगारी, टूटते रिश्तों और शराब के नशे ने एक परिवार को ऐसी त्रासदी दी, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। रास रेजिडेंसी में रविवार देर रात बेटे को बचाने के लिए उसके पीछे दौड़ा पिता भी दो मंजिला छत से नीचे गिर गया।
करनाल में ही रहते हैं दोनों बेटे
इस हादसे में 58 वर्षीय सुखवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा हरविंद्र गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे शराब के नशे और मानसिक तनाव से जुड़ा मामला मानते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस तमाम पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। 58 वर्षीय सुखवंत सिंह के दो बेटे हैं। एक बेटा 25 वर्षीय हरविंद्र उसके साथ रहता था और दूसरा बेटा मनप्रीत सेक्टर छह क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहा है।
बाप-बेटा एक साथ पी रहे थे शराब
बेटा हरविंद्र पहले डिलीवरी ब्वाय का काम करता था, लेकिन अब कुछ दिनों से काम नहीं मिलने से परेशान था। पुलिस के अनुसार, हरविंद्र रविवार रात को अपने पिता के साथ शराब पी रहा था। शराब पीने के बाद हरविंद्र सिंह अपने पिता को बोला कि वह मर जाएगा, बहुत परेशान है। इसके बाद कमरे से बाहर निकलकर छत से कूदने के लिए गया तो उसके पीछे पिता सुखवंत भी गया और फिर शराब के नशे में दोनों ही छत से कूद गए। इसमें सुखवंत का सिर जमीन पर लगा और उसकी मौत हो गई। हरविंद्र की टांगों में चोट है। दर्द से कराहते हुए उसने लोगों से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पत्नी से तलाक, अब था बेरोजगारी का दर्द
पुलिस मौके पर पहुंची तो पिता और पुत्र जमीन पर पड़े थे। अस्पताल में पिता को मृत घोषित कर दिया। हरविंद्र का इलाज चल रहा है। हरविंद्र की करीब दो साल पहले शादी हुई थी। उसका पत्नी से तलाक चल रहा है और उसे काम नहीं मिल रहा। इस कारण वह परेशान था। वह मूल रूप से विकास कालोनी के रहने वाले हैं। जो रास रेजिडेंसी में किराये के एक कमरे में रह रहे थे। सेक्टर 32 थाना जांच अधिकारी आनंद प्रकाश का कहना है कि पिता पुत्र शराब के नशे में छत से नीचे गिर गए हैं। इसमें पिता की मौत हो गई है। मृतक का पोस्टमार्टम करा दिया है। इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। तमाम पहलूओं से मामले की जांच की जा रही है।
Also Read

