Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चरित्र पर शक होने के चलते बेरहमी से महिला की हत्या, ससुर और पति ने मिलकर दिया घटना को अंजाम

August 7, 2024

चरित्र पर शक होने के चलते बेरहमी से महिला की हत्या, ससुर और पति ने मिलकर दिया घटना को अंजाम

हरियाणा के गुरुग्राम में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। जहां महिला के चरित्र पर शक होने के चलते ससुर और पति ने मिलकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने पहले तो महिला को बेरहमी से पीटा फिर सांस रोक कर उसकी हत्या कर दी।

घटना को गुरुग्राम के पोर्श एरिया सेक्टर 7 में मंगलवार को अंजाम दिया गया। मृतका की पहचान 23 वर्षीय अमिता के रूप में हुई है। जिसकी शादी 2017 में मुकुल नामक व्यक्ति के साथ हुई थी। हत्यारे ससुर की पहचान 59 वर्षीय देवेंद्र के रूप में हुई है।

आरोपी ने पहले तो महिला का कत्ल कर दिया। उसके बाद थाने में संपर्क कर हत्या की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया की अमिता मूलरूप से सोनीपत की रहने वाली है। इस शादी से उसके 2 बच्चे है।बच्चों के स्कूल जाने के बाद आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। महिला अपनी जान की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं बक्शा।

ससुर ने बहू के हाथ–पैर बांध कर उसकी लाठी–डंडों से पिटाई करता रहा, जिसमे पति ने भी अपने पिता का पूरा साथ दिया। ससुर ने महिला पर इल्जाम लगाए की उसका चरित्र खराब है।तथा उसने इज्जत मिट्टी में मिला दी। इसी बीच महिला सफाई देती रही कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ससुर ने अमिता के हाथ–पैर बांधकर बेरहमी से पिटना शुरू कर दिया। जब महिला जमीन पर गिर गई तो आरोपी ने पॉलीथीन बैग से उसका मुंह बांध दिया। जिससे वह सांस न ले सके। इसी बीच महिला तड़प–तड़प कर मर गई।

 

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मृतक के मायके पक्ष को सूचना पहुंचा दी गई है। आगामी कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर की जायेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें