Site icon Dainik Savera Times

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश फातिमा बीवी का 96 साल की उम्र में हुआ निधन

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्टकी पहली महिला न्यायाधीश न्यायमूर्ति फातिमा बीवी का वीरवार को 96 साल की उम्र में निधन हो गया . उन्होंने वीरवार सुबह कोल्लम जिले के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. जस्टिस फातिमा बीबी के निधन पर केरला केमुख्यमंत्री पिनाराई विजयन सहित तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।

केरला के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपने शोक संदेश में कहा कि न्यायमूर्ति फातिमा बीबी उच्च न्यायपालिका का हिस्सा बनने वाली मुस्लिम समुदाय की पहली महिला थीं, क्योंकि वह सामाजिक परिस्थितियों के नकारात्मक पहलुओं को चुनौतियों के रूप में देखकर उन्हें दूर करने में सक्षम थीं. उन्होंने कहा कि उनका जीवन सभी के लिए, खासकर महिलाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि उन्हें श्रद्धांजलि के तौर पर केरला प्रभा पुरस्कार के लिए चुना गया है।

Exit mobile version