नेशनल डेस्क: थाईलैंड के बैंकॉक में गुरुवार, 21 नवंबर को मिस यूनिवर्स 2025 का भव्य फिनाले आयोजित हुआ। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 6:30 बजे शुरू हुआ। कई राउंड्स और कड़े मुकाबले के बाद मेक्सिको की फातिमा बॉश को मिस यूनिवर्स 2025 का ताज पहनाया गया।

फाइनल रिजल्ट
विजेता- मेक्सिको (फातिमा बॉश)
पहला रनरअप- थाईलैंड
दूसरा रनरअप- वेनेजुएला
तीसरा रनरअप- फिलीपींस
चौथा रनरअप- कोटे डी आइवर
टॉप 12 में नहीं पहुंच सकीं भारत की मनिका विश्वकर्मा
इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व 22 वर्षीय मनिका विश्वकर्मा ने किया था। वह 100 से अधिक देशों की ब्यूटी क्वीन्स के साथ मुकाबले में उतरीं, लेकिन दुर्भाग्य से वह टॉप 12 में अपनी जगह नहीं बना पाईं। टॉप 12 फाइनलिस्ट में चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ग्वाडेलोप, मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, वेनेजुएला, चीन, फिलीपींस, थाईलैंड, माल्टा और कोटे डी आइवर देश रहे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में फिर बदला मौसम का मिज़ाज, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें ताजा अपडेट
विक्टोरिया थेलविग ने पहनाया ताज
मिस यूनिवर्स 2024 की विनर डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग ने इस साल फिनाले में मेक्सिको की फातिमा बॉश को ताज पहनाया। विक्टोरिया पहली डेनिश महिला हैं, जिन्होंने यह खिताब जीता था।
विवादों के बीच रहा यह संस्करण
मिस यूनिवर्स 2025 शुरुआत से ही विवादों में घिरा रहा। फिनाले से केवल तीन दिन पहले ही जज और म्यूजिशियन उमर हार्फूच ने इस्तीफ़ा दिया। इसके कुछ ही समय बाद दूसरे जज और फ्रांसीसी फुटबॉल मैनेजर क्लाउड मैकेले ने भी पद छोड़ दिया। इन लगातार इस्तीफ़ों के बाद जजमेंट को लेकर सवाल उठे और मुकाबले पर पक्षपात के आरोप लगे।
विवादों में घिर गई थी फातिमा बॉश?

फाइनल से करीब दो हफ्ते पहले विनर बनी फातिमा बॉश एक विवाद में भी घिर गई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक मीटिंग के दौरान मिस यूनिवर्स की होस्ट नवात इट्सराग्रिसिल ने लाइव सेशन में फातिमा के लिए अपमानजनक शब्द ‘Dumbhead’ का उपयोग किया। इसके बाद फातिमा गुस्से में मीटिंग छोड़कर निकल गई थीं। यह घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
VD : हो जाओ सावधान ! मौसम को लेकर आई नई अपडेट, 24 नवंबर तक का अलर्ट जारी
क्या है मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन?
मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन की स्थापना 1952 में हुई थी। यह दुनिया भर की महिलाओं को लीडरशिप, शिक्षा, सामाजिक प्रभाव, विविधता और व्यक्तित्व विकास के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...