Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कृषि भवन में तैनात महिला अधिकारी घर लौटते समय लापता, 22 दिन पहले हुई थी शादी, परिवार में मचा हड़कंप

December 28, 2025

कृषि भवन में तैनात महिला अधिकारी घर लौटते समय लापता,  22 दिन पहले हुई थी शादी, परिवार में मचा हड़कंप

नेशनल डेस्क। बिहार के बख्तियारपुर में एक महिला अधिकारी के अचानक लापता होने से प्रशासन और स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई है। यह घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि महिला अधिकारी की शादी को सिर्फ 22 दिन ही हुए हैं। वह अथमलगोला प्रखंड के कृषि भवन में बीटीएम (ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर) के पद पर कार्यरत थीं। मिली जानकारी के अनुसार महिला अधिकारी शुक्रवार शाम ऑफिस से काम खत्म करने के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में कहीं वह गायब हो गईं। उनके भाई ने इस पूरे मामले की जानकारी बख्तियारपुर थाने को दी और एक लिखित शिकायत भी दर्ज कराई।

ऑटो से निकली थीं बख्तियारपुर-पर घर नहीं पहुंचीं
शिकायत में भाई ने बताया कि बहन ने शाम को कार्यालय बंद होने के बाद अथमलगोला से पटना के बख्तियारपुर स्थित आवास तक आने के लिए ऑटो लिया। कुछ दूर आने के बाद उनका मोबाइल अचानक स्विच ऑफ हो गया। घर नहीं पहुंचने और फोन बंद मिलने के बाद परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। परिवार तुरंत थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने जांच शुरू की
शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने अथमलगोला से लेकर बख्तियारपुर तक के इलाकों के CCTV कैमरे जांचने शुरू कर दिए हैं मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी खोजबीन और छापेमारी जारी है। पटना पुलिस इस मामले पर पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है। महिला अधिकारी के भाई ने कहा कि बख्तियारपुर थाना पुलिस पूरा सहयोग कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है।

फोन शाम 4 बजे के बाद हुआ बंद
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार महिला अधिकारी से शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक फोन पर बातचीत हुई थी। शाम 4 बजे के बाद फोन लगातार बंद जा रहा है। पति, जो कि चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, उन्होंने बताया कि पत्नी रोज सुबह की तरह ही 9:30 बजे घर से निकली थीं। लेकिन घर वापस नहीं लौटी।

किराए के मकान में रहती थीं
लापता महिला अधिकारी मूल रूप से पटना के विजय नगर की रहने वाली हैं। नौकरी के कारण वह बख्तियारपुर जंक्शन के पास किराये पर कमरा लेकर रहती थीं

ये भी पढ़ेंः Pakistan के राष्ट्रपति का बड़ा बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय बंकरों में छिपी थी PAK सेना

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें