Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

चेन्नई आ रही अंतरराष्ट्रीय उड़ान में महिला यात्री मिली मृत, मचा हड़कंप

November 19, 2024

चेन्नई आ रही अंतरराष्ट्रीय उड़ान में महिला यात्री मिली मृत, मचा हड़कंप

चेन्नई। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से तमिलनाडु के चेन्नई में मंगलवार को पहुंची एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में 37 वर्षीय एक महिला मृत पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिल का दौरा पड़ने से महिला की मौत हुई। पुलिस ने बताया कि विमान के यहां पहुंचने पर निजी एयरलाइन के चालक दल ने महिला को बेहोश पाया, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसकी जांच की। चिकित्सकों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पास के सरकारी अस्पताल में शव भेज दिया गया। महिला तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले की रहने वाली थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें