Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेंगलुरु में महिला तकनीकी विशेषज्ञ ने लगाया लव जिहाद का आरोप, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जम्मू-कश्मीर रवाना

September 22, 2023

बेंगलुरु में महिला तकनीकी विशेषज्ञ ने लगाया लव जिहाद का आरोप, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जम्मू-कश्मीर रवाना

बेंगलुरु: पुलिस ने एक महिला सॉफ्टवेयर पेशेवर की शिकायत के बाद जम्मू-कश्मीर के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसने दावा किया है कि जिस व्यक्ति के साथ वह रिश्ते में थी, उसने उसे इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया। एक अधिकारी ने यहां गुरुवार को यह जानकारी दी।महिला ने दावा किया कि आरोपी ने उससे शादी करने का वादा करने के बाद ‘लव जिहाद के तहत‘ उसका यौन शोषण किया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम जम्मू-कश्मीर भेजी गई है।

एफआईआर मोजीफ अशरफ बेग के खिलाफ दर्ज की गई है, जो बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी के शिकारीपाल्या में रहता था।पुलिस के मुताबिक, आरोपी की मुलाकात शिकारीपाल्या में तकनीकी विशेषज्ञ से हुई और उसने उससे दोस्ती कर ली। जल्द ही, वे एक-दूसरे को पसंद करने लगे और रिश्ते में आ गए।महिला ने दावा किया कि जब बेग ने उससे शादी का वादा किया तो दोनों शारीरिक रूप से अंतरंग हो गए।बेग ने वादा किया था कि वह बिना किसी धार्मकि परंपरा के उससे कोर्ट में शादी करेगा।

उसने दावा किया कि शारीरिक अंतरंगता के बाद, आरोपी ने उस पर इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया।महिला ने ऐसा करने से इनकार कर दिया और जोर देकर कहा कि वह अपने पहले के रुख पर कायम रहे।उसने यह भी दावा किया कि बेग के भाई मोरिफ अशरफ ने उसे फोन किया और जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने कहा, उसने उसे अपने भाई को परेशान न करने की चेतावनी भी दी।पुलिस ने आईपीसी और कर्नाटक धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें