श्रीनगर: लद्दाख के मिनिमार्ग चेक पोस्ट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला पर्यटक सुरक्षा कर्मियों से तीखी बहस करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा जांच के कारण पर्यटकों को करीब पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद महिला नाराज हो गई।
महिला ने सुरक्षा पाबंदियों पर जताई नाराजगी
वायरल वीडियो में महिला चेक पोस्ट पर लगी बैरिकेडिंग के पास खड़ी होकर सुरक्षा व्यवस्था और लंबे इंतजार को लेकर सवाल करती दिखाई दे रही है। वह कहती है कि पर्यटकों को इस तरह रोका जा रहा है और यहां कोई जवाबदेही लेने वाला नहीं है। महिला यह भी कहती सुनाई देती है कि कश्मीर के लोगों के साथ ऐसा किया जाता है और अब पर्यटकों के साथ भी ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। इसी दौरान वह कहती है, ‘हम Gen Z हैं और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।’
वीडियो में महिला लोगों से उसके साथ धरने पर बैठने के लिए कहती दिखाई देती है। वह कहती है कि वे यहीं बैठेंगे और देखेंगे कि उन्हें कौन रोकता है। वह अन्य पर्यटकों से अपनी गाड़ियां निकालने के लिए भी कहती है। महिला का आरोप था कि पर्यटक पैसे खर्च करके घूमने आते हैं, लेकिन उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह बार-बार चेक पोस्ट पर रास्ता बंद होने और ताला लगाए जाने का जिक्र करती है।
A woman tourist, who identifies herself as Gen Z, blocked the movement of an Army convoy in highly sensitive Ladakh.
Despite requests from the Artillery unit’s CO, the DM and the SP, she reportedly refused to move, even threatening to raise the matter in Parliament.
Local… pic.twitter.com/ikmodvlX0L
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) August 19, 2026
सेना के जवान से भी हुई बहस
सामने आए दूसरे वीडियो में महिला एक सेना के जवान से बहस करती नजर आती है। जवान उसे वहां से हटने के लिए कहता है और आरोप लगाता है कि उसने दूसरे लोगों को भी उकसाया है। इस पर महिला कहती है कि वे वहां से नहीं हटेंगे। वह अपने टैक्स का हवाला देते हुए कहती है कि उनके टैक्स से सरकारी कर्मचारियों और जवानों को वेतन मिलता है। महिला यह भी कहती है कि मामला संसद तक ले जाया जाएगा।
पांच घंटे की देरी के बाद बढ़ा विवाद
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा कारणों से पर्यटकों को काफी देर तक रोका गया था। लद्दाख के सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा जरूरतों के अनुसार वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सकता है। हालांकि, लंबे इंतजार से पर्यटकों में नाराजगी बढ़ गई और इसी दौरान महिला और सुरक्षा कर्मियों के बीच बहस का वीडियो सामने आया।

