Site icon Dainik Savera Times

Road Accident : कानपुर में कार और बस की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

Fierce collision between car and bus

Fierce collision between car and bus

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर मंगलवार को कार और बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो महिला शिक्षक समेत 3 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कार में तीन महिला शिक्षक और ड्राइवर सवार था। जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी महिला शिक्षक उन्नाव में पढ़ाती थीं। तीनों महिला शिक्षकों को छोड़ने के लिए कार उन्नाव जा रही थी।

इसी दौरान कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार रॉन्ग साइड हो गई, तभी सामने से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने दो महिला शिक्षक और कार ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान आकांक्षा मिश्र (25), अंजुला मिश्र (41) और विशाल द्विवेदी (27) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में टीचर ऋचा अग्निहोत्री और अशोक कुमार शामिल हैं।

बस चालक वाहन छोड़कर फरार

पुलिस के मुताबिक, आकांक्षा मिश्रा, ऋचा अग्निहोत्री और अंजुला मिश्रा उन्नाव में पढ़ाने जाती थीं। हर दिन की तरह तीनों शिक्षकों को ड्राइवर विशाल द्विवेदी लेकर उन्नाव के लिए रवाना हुआ था। नारामऊ में सीएनजी भराने के लिए विशाल ने जैसे ही हाईवे पर बने कट से कार मोड़नी चाही, तभी बगल में चल रही बाइक से कार टकरा गई।

इसके बाद कार रॉन्ग साइड हो गई, तभी सामने से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी। बाइक पर शिक्षक अशोक कुमार सवार थे, जो बिल्हौर के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाने जा रहे थे। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बस में निजी फैक्ट्री के कर्मचारी सवार थे, जिन्हें कोई चोट नहीं आई। फिलहाल, पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Exit mobile version