Site icon Dainik Savera Times

Vijayawada में बाइक शोरूम में भीषण आग, 300 दोपहिया वाहन जलकर खाक

विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में गुरुवार को एक बाइक शोरूम में भीषण आग लगने की बड़ी खबर सामने आई है। इस घटना में करीब 300 दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए हैं। हालांकि, आग में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, ऐसा संदेह है कि यह शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शोरूम की पहली मंजिल में लगी आग बगल के गोदाम तक फैल गई। सुरक्षा कर्मियों ने तरनत फायर ब्रिगेड को सूचित किया और कम से कम पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने बताया कि प्री-फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर के कारण आग तेजी से फैली। चूंकि गोदाम में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन भी रखे हुए थे, इससे आग और अधिक फैल गई। शोरूम, गोदाम और सर्विस सेंटर एक ही जगह पर होने की वजह से वहां बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन खड़े थे। जिससे बड़ा नुकसान हुआ है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों को संदेह है कि जब कुछ इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को चार्ज किया जा रहा था तो शॉर्ट सर्किट हुआ। शोरूम मालिक को 15 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

Exit mobile version