Site icon Dainik Savera Times

यमुनानगर में ओबरॉय मार्केट में वेल्डिंग के गोदाम में लगी भीषण आग

यमुनानगर में ओबरॉय मार्केट में एक वेल्डिंग के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी की गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि गोदाम में उस वक्त कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। दुकानदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपनी दुकान के अंदर बैठे थे तब गोदाम के अंदर से एक धमाके की आवाज आई। जिसके बाद जैसे ही हम गोदाम की तरफ गए तो देखा कि ड्रम फटा हुआ था जिसके बाद काफी भयंकर आग गोदाम में लग गई। तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई और हमने भी आग को बुझाने का प्रयास किया। दुकानदार ने बताया कि लगभग 60 से ₹70000 का नुकसान हुआ है।

वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 10 से 15 मिनट में आग पर काबू पाया। दमकल कर्मचारी का कहना है कि सूचना मिलने के 5 मिनट बाद ही हमारी टीम यहां पर पहुंच गई थी फिलहाल आग लगने के क्या कारण है इसकी जांच की जाएगी।

Exit mobile version