Site icon Dainik Savera Times

बैठक में एएमयू के 2 शिक्षकों के बीच मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

amu university

amu university

Aligarh News : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के दो वरिष्ठ शिक्षकों के बीच एक आधिकारिक बैठक के दौरान हुई मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि उन्होंने मामले का संज्ञान लिया है और इस शर्मनाक घटना पर आवशय़क कार्रवाई शुरू कर दी है।मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शाह आलम और उसी विभाग के एक अन्य प्रोफेसर प्रोफेसर एस एम खान के बीच मारपीट का एक वीडियो क्लिप रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

दोनों संकाय सदस्यों से घटना के बारे में लिखित शिकायत मिली
एएमयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों को दोनों संकाय सदस्यों से घटना के बारे में लिखित शिकायत मिली है।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस झगड़े के पीछे क्या कारण था लेकिन एएमयू सूत्रों के अनुसार, यह झगड़ा दो शिक्षकों के बीच लंबे समय से चली आ रही गलतफहमी के कारण हुआ।

विश्वविद्यालय के पास ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए एक तंत्र है – सिद्दीकी
संपर्क करने पर एएमयू के प्रवक्ता प्रोफेसर मोहम्मद आसिम सिद्दीकी ने बताया, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित घटना हमारे संज्ञान में आई है। विश्वविद्यालय के पास ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए एक तंत्र है और प्रक्रिया के अनुरूप कदम उठाये जा रहे हैं।’’

Exit mobile version