Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहलगाम आतंकी हमले के 6 महीने बाद कश्मीर में फिल्म की शूटिंग फिर शुरू

November 5, 2025

पहलगाम आतंकी हमले के 6 महीने बाद कश्मीर में फिल्म की शूटिंग फिर शुरू

जम्मू/श्रीनगर: कश्मीर घाटी में फिल्मों की शूटिंग फिर शुरू हो गई है। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद प्रभावित हुए घाटी के पर्यटन उद्योग के लिए यह एक राहतभरा कदम है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आंतकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे। एक तेलुगु फिल्म के निर्माण दल ने दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम पर्यटन स्थल पर शूटिंग शुरू कर दी है। यह कॉमेडी फिल्म विमल कृष्णा द्वारा निर्देशित की जा रही है। वह जैस्सी और लेडीज एंड जैंटलमैन जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

कृष्णा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कश्मीर सैलानियों और फिल्मों की शूटिंग के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। मैं हर कश्मीरी का धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं कह सकता हूं कि यह 100 प्रतिशत सुरक्षित है। हम पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और पर्यटक यहां आएंगे। फिल्मकार ने कहा कि वह फिल्म के लिए एक खूबसूरत स्थान की तलाश कर रहे थे और उन्हें वह कश्मीर में मिला। कृष्णा ने कहा कि पहलगाम का कार्यक्रम पूरा करने के बाद, दल श्रीनगर में शूटिंग करेगा।

ये भी पढ़ें- मध्य पूर्व संकट: टकराव नहीं, संवाद ही समाधान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें