Site icon Dainik Savera Times

वित्त मंत्री सीतारमण ने आंध्र प्रदेश में मंदिर में अभिषेक समारोह में लिया हिस्सा

पेणुगोंडा (आंध्र प्रदेश): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश में पश्चिम गोदावरी जिले के पेणुगोंडा में एक स्थानीय मंदिर के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया जहां देवी को 1500 ग्राम सोने का मुकुट पहनाया गया।

एक सरकारी बयान के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण आंध्रप्रदेश के वित्त मंत्री बी राजेंद्रनाथ रेड्डी और अन्य अधिकारियों के साथ वसावी कन्याका परमेश्वरी मंदिर पहुंचीं तथा देवी को मुकुट पहनाने से जुड़े विधि-विधानों में शामिल हुईं।

इन विधि-विधानों के तहत सीतारमण ने प्रार्थना की तथा स्वयं अपने हाथों से मुकुट को उठाया जिसे देवी को पहनाया गया। नरसापुआम के विधायक तथा सरकार के मुख्य सचेतक एम प्रसाद राजू भी सीतारमण के साथ मौजूद थे।

Exit mobile version