इंटरनेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री मोदी अपने पांच देशों के विदेश दौरे के अंतिम चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे। इटली की राजधानी रोम में उनका स्वागत वहां की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने गर्मजोशी के साथ किया। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद मेलोनी ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक तस्वीर साझा की, जो तेजी से वायरल हो गई।
तस्वीर में दोनों नेता रोम के ऐतिहासिक स्थल Colosseum के पास नजर आए। मेलोनी ने पोस्ट में लिखा- रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग दोनों नेताओं की दोस्ती की चर्चा कर रहे हैं। इसके साथ दोनों की कई और तस्वीरें और वीडियो भी खूब वायरल हो रही हैं।
कौन हैं जॉर्जिया मेलोनी?
जॉर्जिया मेलोनी का जन्म 5 जनवरी 1977 को रोम में हुआ था। उनका बचपन शहर के गरबाटेला इलाके में बीता, जिसे मजदूर वर्ग का इलाका माना जाता है। बताया जाता है कि जब वह बहुत छोटी थीं, तभी उनके पिता परिवार से अलग हो गए थे। इसके बाद उनकी मां ने अकेले ही उनका पालन-पोषण किया। कम उम्र में ही मेलोनी ने जीवन की कठिनाइयों का सामना किया। परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए उन्होंने युवावस्था में कई छोटे-मोटे काम भी किए, जिनमें नाइट क्लब में बार टेंडर का काम शामिल था।
ये भी पढ़ें: दोनों गद्दार हैं, इन्होंने देश… रायबरेली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
15 साल की उम्र में शुरू किया राजनीतिक सफर
जॉर्जिया मेलोनी ने किशोरावस्था से ही राजनीति में रुचि दिखानी शुरू कर दी थी। महज 15 साल की उम्र में वह दक्षिणपंथी विचारधारा से जुड़ी एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ गईं। यहीं से उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई। साल 2006 में वह पहली बार सांसद चुनी गईं। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की सरकार में उन्हें युवा मामलों की मंत्री बनाया गया। उस समय वह इटली की सबसे युवा मंत्रियों में शामिल थीं।
फिर बनीं पहली महिला प्रधानमंत्री
साल 2012 में मेलोनी ने अपनी नई पार्टी Brothers of Italy की स्थापना की। धीरे-धीरे उनकी पार्टी देश की प्रमुख राजनीतिक ताकत बन गई। साल 2014 से उन्होंने पार्टी की कमान संभाली और लगातार अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की। साल 2022 में जॉर्जिया मेलोनी ने इतिहास रचते हुए इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल किया। उनकी जीत को इटली की राजनीति में बड़ा बदलाव माना गया।
कितनी है जॉर्जिया मेलोनी की संपत्ति?
रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉर्जिया मेलोनी की कुल संपत्ति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि प्रधानमंत्री और लंबे समय से सांसद रहने के कारण उन्हें हर साल अच्छी सरकारी आय मिलती है। बताया जाता है कि उनकी सालाना कमाई लगभग 99 हजार यूरो के आसपास है।
निजी जिंदगी
49 वर्षीय जॉर्जिया मेलोनी फिलहाल सिंगल हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में अपने लंबे समय के साथी और टीवी पत्रकार Andrea Giambruno से अलग होने का फैसला किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ विवादित वीडियो सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई थी। मेलोनी की एक बेटी भी है, जिसका नाम जिनेवरा है। वह अपनी बेटी की परवरिश अकेले कर रही हैं और अक्सर परिवार को अपनी प्राथमिकता बताती हैं।
ये भी पढ़ें: PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, Parle कंपनी का आया मजेदार रिएक्शन
सादगी भरी जिंदगी पसंद करती हैं मेलोनी
इटली की प्रधानमंत्री अपनी सादगी और पारिवारिक मूल्यों के लिए जानी जाती हैं। व्यस्त राजनीतिक जीवन के बावजूद वह परिवार के लिए समय निकालती हैं। मेलोनी पारंपरिक इटैलियन संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को काफी महत्व देती हैं। राजनीतिक मंचों पर मजबूत और स्पष्ट राय रखने वाली मेलोनी की पहचान एक ऐसी नेता के रूप में बन चुकी है, जो सादगी, अनुशासन और राष्ट्रवाद की राजनीति को आगे बढ़ाती हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...