Site icon Dainik Savera Times

ट्रेनों में टिकट चेकिंग में यात्रियों से वसूला 1.80 लाख का जुर्माना

कोटा: पश्चिमी-मध्य रेलवे के कोटा मंडल में मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी के मार्गदर्शन में टिकट चेकिंग अभियान में सर्वाधिक 1.80 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक अजय शर्मा एवं चेकिंग स्क्वाड स्पेशल टीम के चल टिकट परीक्षक के सहयोग से कोटा-शामगढ़ खंड के चार ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग चलाकर कुल 297 मामलें पकड़े जिससे रेलवे को इस वर्ष अब तक चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान में सर्वाधिक कुल 1,80,455 रूपये का राजस्व मिला।

विशेष टिकट चेकिंग अभियान लखनऊ-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 06616 मेमू,बांद्रा टर्मिनल-गाजीपुर सिटी एवं अवध एक्सप्रेस में कुल 107 मामलें बिना टिकट यात्रा के एवं 190 अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले मामले पकड़े गए जिनसे क्रमश: 88 हजार 535 रूपए एवं 91 हजार 920 रूपए जुर्माना वसूला गया। टिकट चेकिंग में टिकट परीक्षक राकेश गोयल, वृजेश सिसोदिया, प्रेमनाथ, रवि प्रकाश, आरपीएफ निरीक्षक शिशपाल, गणपत सिसोदिया एवं सीएमआई सुवालाल मीणा की विशेष भूमिका रही।

Exit mobile version