Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के तीन नेताओं पर FIR, पुराना वीडियो शेयर करने का लगा है आरोप

October 27, 2024

पूर्व मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के तीन नेताओं पर FIR, पुराना वीडियो शेयर करने का लगा है आरोप

भोपाल: मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है। इसमें विजयपुर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार रामनिवास रावत का एक पुराना वीडियो शेयर करने के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत तीन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। श्योपुर जिले के एक थाने में भाजपा नेता अरविंद सिंह ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं पर रावत की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लिए कांग्रेस ने उनका छह साल पुराना वीडियो शेयर किया है।

इन नेतओं पर हुई FIR-

दिग्विजय सिंह के अलावा शिकायत में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उप नेता हेमंत कटारे का भी नाम है। सिंह ने दावा किया कि तीनों कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रावत का वीडियो शेयर किया। वीडियो में रामनिवास रावत किसी से बहस करते हुए कह रहे हैं कि उन्हें वोट न दें।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “तीनों कांग्रेस नेताओं पर बीएनएस-2023 की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें एक महीने की कैद या 200 रुपये का जुर्माना हो सकता है।”

कांग्रेस से 6 बार विधायक रह चुके रावत-

वरिष्ठ नेता रामनिवास रावत 1990 से 2023 के बीच कांग्रेस के टिकट पर छह विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। पिछले साल नवंबर में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कांग्रेस और राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। रावत लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए और बाद में उन्हें मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में राज्य वन मंत्री बनाया गया। भाजपा ने रावत को उनके गढ़ विजयपुर से कांग्रेस उम्मीदवार विजयपुर मल्होत्रा ​​के खिलाफ मैदान में उतारा है, जो कुछ महीने पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे।

दो सीटों पर होने है उपचुनाव-

बता दें कि मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों सीहोर जिले की बुधनी और श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को होने हैं और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे

कांग्रेस का पलटवार-

कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज होने पर सबलगढ़ से कांग्रेस के पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाह ने कहा कि ‘भाजपा की सरकार है, वे जो चाहे कर सकते हैं। जब विधायक बाबू जंडेल का डेढ़ से दो साल पुराना वीडियो वायरल करके उनके खिलाफ FIR कर सकते हैं, तो वह कुछ भी कर सकते हैं। उन्हें जितनी FIR करवानी है, करा लें। हम डरने और रुकने वाले नहीं हैं। चुनाव जीतकर इसका बदला लेंगे।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें