Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली में खंभे पर खालिस्तानी नारे लिखने पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

नयी दिल्ली: गणतंत्र दिवस से पहले पश्चिम दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक खंभे पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने खंभे पर ‘‘एसजेएफ, 26 जनवरी, खालिस्तान’’ लिख दिया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘जिस क्षेत्र में ये नारे लिखे हैं, वह बहुत सुनसान है और वहां शायद ही कोई आता जाता है। हमें संदेह है कि व्यक्ति ने सोमवार रात को ये नारे लिखे थे।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे कर्मी को एक वीडियो के जरिए इस बारे में पता चला। इस संबंध में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया।’’ पुलिस ने कहा कि वे खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।

Exit mobile version