Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुश्किल में फंसे ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, भड़काऊ भाषण और अमित शाह को धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज

May 16, 2026

मुश्किल में फंसे ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, भड़काऊ भाषण और अमित शाह को धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज

नेशनल डेस्क: तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अभिषेक बनर्जी पर ये कार्रवाई पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित भड़काऊ और आपत्तिजनक भाषण देने के मामले में की गई है।

डायमंड हार्बर के सांसद के खिलाफ राजीव सरकार नामक एक सामाजिक कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज करवाई है और आरोप लगाया है कि अभिषेक ने चुनाव प्रचार के दौरान कई स्थानों पर भड़काऊ भाषण दिए थे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी दी थी।

ये भी पढ़ें: ऊर्जा संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर लगाया 3 रुपये प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स

FIR के अनुसार, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सरकार ने 5 मई को चुनाव नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद FIR दर्ज कराई थी। उन्होंने बागूइहाटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी ने 27 अप्रैल से 3 मई के बीच आयोजित कई चुनावी कार्यक्रमों में भड़काऊ बयान दिए। इन भाषणों से आपसी दुश्मनी को बढ़ावा मिला और सार्वजनिक शांति भंग हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी धमकियां दी गईं। शिकायत के साथ कई भाषणों के लिंक भी जमा किए गए। ये मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 192, 196, 351 (2) और 353 (1) (c) के तहत और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 (2) और 125 के तहत दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: Punjab News: चुनाव आयोग के निर्देशों पर मुक्तसर में 25 जून से होगा SIR, घर-घर जाकर भरवाए जाएंगे फॉर्म

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें