Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सुलतानपुर: जिले के बल्दीराय बाजार में बृहस्पतिवार को बारावफात के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में अज्ञत लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।बल्दीराय थाने के प्रभारी (एसएचओ) अमरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा, एक वीडियो संज्ञन में आया है जिसमें बारावफात के जुलूस के दौरान तिरंगे जैसा झंडा लहराते हुए देखा जा रहा है। उक्त झंडे पर कुछ लिखा हुआ है। कुछ स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह वीडियो बल्दीराय बाजार में निकाले गए बारावफात जुलूस का है।थाना प्रभारी ने कहा, हमने मामले के संबंध में अज्ञत व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच जारी है।

Exit mobile version