Site icon Dainik Savera Times

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज

इंदौर: कर्नल सोफिया कुरैशी के संबंध में आपत्तिजनक बयान देने के चलते राज्य उच्च न्यायालय के आदेश के परिप्रेक्ष्य में आज रात आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह के खिलाफ इंदौर जिले के मानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी। इस मामले में कल भी उच्च न्यायालय में सुनवायी होने की संभावना है।

पुलिस की ओर से बुधवार की देर रात एक विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि मानपुर थाने के अधीन आने वाले रायकुंडा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह ने आमसभा को संबोधित किया था। उनके संबोधन के कुछ अंश मीडिया में वायरल हुए। राज्य उच्च न्यायालय ने इसका स्वत: संज्ञान लेते हुए आज ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसी के परिपालन में मानपुर थाने में देर रात विजय शाह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152, 196(1)(ख) और 197(1)(ग) के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गयी है।

ये भी पढ़ें: Himachal: हमीरपुर-सुजानपुर-पालमपुर सड़क का मुद्दा संसद में गूंजा, MP सिकंदर ने उठाया मामला

Exit mobile version