Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi और CM Yogi को धमकी देने के मामले में Karnataka में दर्ज हुई FIR

March 5, 2024

PM Modi और CM Yogi को धमकी देने के मामले में Karnataka में दर्ज हुई FIR

बेंगलुरुः कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार को उस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, जिसने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपमानजनक और धमकी भरा पोस्ट अपलोड किया था। आरोपी की पहचान मोहम्मद रसूल कद्दारे के रूप में हुई है। सुरपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (1) (बी), 25 (1) (बी) और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की हैं।

पुलिस के मुताबिक, यादगीर जिले के सुरपुरा के रंगमपेट का रहने वाला रसूल हैदराबाद में कुली का काम करता है। उसने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो अपलोड किया था और धारदार हथियार लहराते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।

पुलिस ने बताया कि कद्दारे यादगिरि जिले के रंगापेट का रहने वाला है और हैदराबाद में मजदूरी करता है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने हैदराबाद सहित विभिन्न स्थानों पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें