Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

राशन वितरण में अनियमितता बरतने वाले डिपो धारक के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

July 24, 2025

राशन वितरण में अनियमितता बरतने वाले डिपो धारक के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि गांव मिजापरुर के डिपो धारक ने राशन वितरण प्रणाली में अनियमितता बरती है। इस विषय की डीएफएससी विभाग की तरफ से जांच करने पर काफी अनियमितता सामने आई है। इस जांच रिपोर्ट के बाद जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी सम्बन्धित डिपो धारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएं। हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के राज्यमंत्री राजेश नागर वीरवार को नए लघु सचिवालय के सभागार में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले राज्यमंत्री राजेश नागर ने एजेंडे की 17 शिकायतों की गहनता से सुनवाई की और इसमें से 12 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।

राज्यमंत्री ने न्यू मिजापरुर कालोनी निवासी अनिल कुमार को अपनी ग्रांट से 67 हजार रुपए की राशि देकर उचित न्याय दिया, आकाश नगर निवासी परमिन्द्र सिंह, कनीपला निवासी जगीर सिंह को कम से कम चार्जिज पर बिजली की लाईन बदलने, गांव रामगढ़ रोड निवासी सुरेन्द्र सिंह, गांव लंडी निवासी प्रेमचंद, रेलवे रोड निवासी सुरेन्द्र कुमार, गांव दयालपुर निवासी अंग्रेज, गांव चिब्बा निवासी विक्रम सिंह, गांव गुमथला गढु निवासी गुरमीत सिंह,गांव धमूर खेडी निवासी दलजीत सिंह की शिकायत का मौके पर समाधान किया। उन्होंने कहा कि छोटा बाजार निवासी भीम सैन चावला द्वारा रखी गई शिकायत पर जांच करने की जिम्मेवारी एडीसी को सौंपी है। इस मौके पर थानेसर विधायक अशोक अरोडा, पिहोवा विधायक मनदीप सिंह चट्ठा, शाहबाद विधायक रामकरण, भाजपा के जिलाध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी, जिला परिषद चेयरमैन कंवलजीत कौर के अलावा जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल सहित जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सभी सदस्यगण तथा सभी अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़े- नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता यादवेन्द्र सिंह, राजनीति में दौड़ी शोक की लहर 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें